Wednesday, 5 April 2017

रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

टूट रही जब मर्यादा हो ,
सब सोचें बस काम बने ।
युग के गौरव की खातिर अब ,
कोई तो श्री राम बने ।।
आज आचरण की गरिमा से ,
सकल विश्व महकाना है ।
सम्मानित आराध्य तभी हों ,
जन्मभूमि जब धाम बने ।।