"करता हूं अनुरोध आज मैं , भारत की सरकार से ,"
"प्रतिभाओं को मत काटो , आरक्षण की तलवार
से........."
"वर्ना रेल पटरियों पर जो , फैला आज तमाशा है ,"
"जाट आन्दोलन से फैली , चारो ओर निराशा
है........."
"अगला कदम पंजाबी बैठेंगे , महाविकट हडताल
पर ,"
"महाराष्ट में प्रबल मराठा , चढ़ जाएंगे भाल पर........."
"राजपूत भी मचल उठेंगे , भुजबल के हथियार से
,"
"प्रतिभाओं को मत काटो , आरक्षण की तलवार
से........."
"निर्धन ब्राम्हण वंश एक , दिन परशुराम बन जाएगा ,"
"अपने ही घर के दीपक से , अपना
घर जल जाएगा........"
"भडक उठा गृह युध्द अगर , भूकम्प भयानक आएगा ,"
"आरक्षण वादी नेताओं का , सर्वस्व मिटाके
जायेगा........"
"अभी सम्भल जाओ मित्रों , इस स्वार्थ भरे व्यापार
से ,"
"प्रतिभाओं को मत काटो , आरक्षण की तलवार
से........"
"जातिवाद की नही , समस्या मात्र
गरीबी वाद है ,"
"जो सवर्ण है पर गरीब है , उनका क्या अपराध
है........."
"कुचले दबे लोग जिनके , घर मे न चूल्हा जलता है ,"
"भूखा बच्चा जिस कुटिया में , लोरी खाकर पलता
है........"
"समय आ गया है उनका , उत्थान कीजिये प्यार से
,"
"प्रतिभाओं को मत काटो , आरक्षण की तलवार
से........."
"जाति गरीबी की कोई
भी , नही मित्रवर होती
है ,"
"वह अधिकारी है जिसके घर , भूखी
मुनिया सोती है........"
"भूखे माता-पिता , दवाई बिना तडपते रहते है ,"
"जातिवाद के कारण , कितने लोग वेदना सहते है........."
"उन्हे न वंचित करो मित्र , संरक्षण के अधिकार से ,"
"प्रतिभाओं को मत काटो , आरक्षण की तलवार
से........."
भारत माता की जय ||
Tuesday, 31 May 2016
आरक्षण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment