Saturday, 26 March 2016

Future of Incredible India

इनको भी आरक्षण दे दो,
उनको भी आरक्षण दे दो ।
जो भी कह दे-हम पिछड़े है,
उन सबको आरक्षण दे दो।
.
चलो गधों के पैरो में हम
घोड़े वाली नाल लगा दें,
घोड़ों पर बोझा लदवाकर
उनको धोबी घाट भगा दें।
.
सभी अराजक तत्वों को हम
चलो शांति का दूत बता दें,
और शहीदों के बच्चों को
रोटी-पानी को तरसा दें ।
.
तीन रंग की पट्टी वाले
कपड़े से हमको क्या लेना,
हरियाली पर चाँद खिलेगा
पढ़े-लिखो का नारा है ना।
.
रोटी, कपड़ा, बिजली, पानी
सब कुछ फ्री में ही हम चाहें,
देश भक्ति की चिता बनाकर
आओ हम सब आग लगायें
.
कल को घर के बच्चे भी तो
मनमानी कर धरना देंगे,
फिर भी बात नहीं मानी तो
टीवी-फ्रिज तक सुलगा देंगे।
.

बुलेट ट्रेन के बदले घर-घर
बुलेट प्रूफ जैकेट लायेंगे,
हम खेतों में फ्लैट बनाकर
भीख मांग कर ही खायेंगे ।
.
भारत के हर इक किसान को
मिलकर शूली पर लटका दो,
बारूदों की खेती करके
हिंसा रूपी फसल उगा दो।
.
छोटे-मोटे झगड़ो में भी
कट्टे, बम सब लहरायेंगे,
आने वाली पीढ़ी को हम
ऐसा भारत दें जायेंगे।

No comments:

Post a Comment