जेल से रिहा होने पर उमर, अनिर्बान ने कहा- जारी रहोगा सरकार के खिलाफ विद्रोह
नई दिल्ली। देशद्रोह मामले में आरोपी जेएनयू छात्र उमर खालिद और अनिर्बान ने तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद जेएनयू कैंपस एक बार फिर से कन्हैया की तर्ज पर ही छात्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन में दोनों ने इस बात को दोहराया कि सरकार के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर कैंपस में देशद्रोह के आरोपी कन्हैया समेत कई अन्य छात्र भी वहां पर मौजूद थे।
आरएसएस पर निशाना साधते हुए उमर ने कहा कि वह सोचते हैं कि ऐसा करके हमारी ताकत को वह तोड़ देंगे लेकिन ऐसा नहीं हाेगा। हम और मजबूत होंगे। मैं आप सभी लोगों के बीच में खड़ा होकर पिछले ड़ेढ महीने से खुद को ज्यादा मजबूत महसूस कर रहा हूं। हम लोगों को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया। हमें इस बात को लेकर शर्म नहीं है कि हमें इस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया, क्योंकि देश के स्वतंत्रता सेनानी भी इसी आरोप में गिरफ्तार किए गए।' खालिद ने कैंपस में मौजूद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार हमसे इस तरह से पेश आ रही है जैसे हम कोई आतंकी हैं।
उमर ने कहा कि 'हम यहां से चिल्ला-चिल्लाकर बोलना चाहते हैं कि सरकार के खिलाफ हमारा विद्रोह जारी रहेगा। क्रिमिनल वो हैं जो पावर में हैं। सत्ता का विरोध करने वालों को हमेशा जेल में डाला गया।' खालिद ने अपने भाषण में पीएम मोदी और शिव सेना के प्रमुख बाला साहब ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह अपने पर लगे देशद्रोह के आरोपों से नहीं डरते हैं। गौरतलब है कि उमर और अनिर्बान को उनके सरेंडर के करीब 26 दिनों के बाद जमानत मिली है।
No comments:
Post a Comment